Maharajganj News : श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में इसरो वैज्ञानिकों का आगमन, छात्रों को बताये अंतरिक्ष मिशनों के रहस्य

    11-Oct-2025
Total Views |

दुर्गेश प्रजापति


महाराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही में हाल ही में इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक सुभाष देवांगन और देवेश ने छात्रों को उपग्रह (सैटेलाइट), विभिन्न प्रकार के रॉकेट जैसे PSLV, GSLV, LVM आदि, और इसरो के प्रमुख मिशनों जैसे चंद्रयान और मंगलयान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों को न केवल वैज्ञानिक उपकरणों और तकनीकी विवरणों से अवगत कराया गया, बल्कि इसरो के गौरवान्वित मिशनों की उपलब्धियों और उनके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र के साथ-साथ शिक्षक आदित्य पांडेय, भास्कर पाण्डेय, श्रवण मिश्र, मनीष पाण्डेय, राकेश गुप्ता, राहुल शर्मा, त्रिलोकी चौहान, मोहन प्रजापति और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिकों से सीधे प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान को समृद्ध किया।