Maharajganj News : सिंदुरिया में मूर्ति विवाद के बाद बढ़ी चौकसी, अब CCTV की निगरानी में रहेगा बुध विहार परिसर

    12-Oct-2025
Total Views |

महराजगंज।
सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया गांव में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों द्वारा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद प्रशासन चौकस हो गया है। पुलिस ने प्रतिमा की सुरक्षा के लिए आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।

शनिवार को डॉ. आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। बसपा के लोगों ने भी पहुंचकर सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बुद्ध विहार परिसर में बड़ी संख्या में लोग व पुलिस फोर्स जुट गई थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मूर्ति की सुरक्षा के लिए जन सहयोग से दो सीसीटीवी कैमरा तत्काल व्यवस्था कर लगवा दिया।