Maharajganj News : चमनगंज पुल पर हुई इतनी जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा और बाइक सवार चार घायल
13-Oct-2025
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल पर रविवार को ई-रिक्शा और बाइक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा और बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
जहां पर सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, खोन्हौली निवासी चंदन भारती (19) राहुल भारती (18) और विशाल (17) एक बाइक पर सवार होकर चमनगंज पुल से गुजर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही ई-रिक्शा में बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
इस दौरान बाइक सवार चंदन भारती, राहुल और विशाल के साथ ही ई-रिक्शा चालक भुटेली (50) निवासी गेडहवा बैरा टोला सहित चारों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।