Maharajganj News : दीपावली से पहले मिठाइयों पर छापा, सोनपापड़ी सीज, छेना नष्ट, जो आप खा रहे वो कितना सेफ ??

    14-Oct-2025
Total Views |

महराजगंज। ­दीपावली पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, डॉ. टीआर रावत के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 79 किलो सोनपापड़ी सीज की गई। वहीं 10 किलो खराब छेना की मिठाई नष्ट कराई गई।


अभियान के तहत टीम ने महादेवा टोला, जोगिया मोड़, घुघली में सोनपापड़ी की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान सोनपापड़ी का नमूना संग्रहीत किया गया। जांच में पाया गया कि सोनपापड़ी के डिब्बों पर आवश्यक जानकारी, जैसे निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और अन्य अनिवार्य विवरण अंकित नहीं थे।

इस अनियमितता के कारण 79 किलो सोनपापड़ी को सीज कर विक्रेता को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इसी तरह, घुघली बाजार में स्वीट्स की दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां छेना मिठाई और खोया के नमूने संग्रहीत किए गए।

निरीक्षण में पाया गया कि 10 किलो छेना मिठाई अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी गई थी, जिसे तत्काल नष्ट कराया गया।