Maharajganj News : दिवाली पर अलर्ट मोड पर रहेंगी 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं, बस एक कॉल करिये, मिलेगी मदद

    20-Oct-2025
Total Views |

महराजगंज। दिवाली के मौके पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं एक कॉल पर उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी एंबुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।

108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक सिंह ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी 2,200 एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेंगी।


सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस चिह्नित विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने पर 108 नंबर पर काल करें।