Maharajganj News : धमाके से दहला रानीपुर मझौवा, कुछ पलों में राख हुआ धर्मेंद्र साहनी का घर
22-Oct-2025
Total Views |
महराजगंज। रानीपुर मझौवा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। इस घटना में धर्मेंद्र साहनी के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। धमाके के साथ ही आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विधायक कन्नौजिया ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि शासन स्तर से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और जल्द से जल्द राहत राशि जारी करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, मान सिंह, गुड्डू सिंह, जय राम कुशवाहा, गोकुल कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, मान सिंह गुप्ता और संजीव शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।