Maharajganj News : पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला के साथ किया ये काम, केस दर्ज
28-Oct-2025
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बसहीया बुजुर्ग में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर हमला किया गया। उसके ही घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम बसहिया बुजुर्ग निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 24 अक्तूबर को दोपहर लगभग 11 बजे वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान गांव के ही अमन और रितेश पुरानी रंजिश के चलते घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपी अमन व रितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।