Maharajganj News : नौतनवा में माँ दुर्गा पूजन के अवसर पर भव्य फलाहार कार्यक्रम
04-Oct-2025
Total Views |
इबरार पठान
महराजगंज। जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में माँ दुर्गा पूजन के अवसर पर रविवार को भव्य फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी (नौतनवा) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा ताकि शांति व्यवस्था बानी रहे।
आपको बताते चलें कि फलाहार कार्यक्रम में सभी के लिए फलाहार की व्यवस्था की गयी थी, सभी ने माता रानी के प्रसाद को ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था भाईचारा एकता के साथ पूजन कार्यक्रम को संपन्न बनाना। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, हरकेश पाठक, विधायक प्रतिनिधि मस्तु पांडे, सनी शुक्ला, रामसेवक जायसवाल, रजनीश पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता मौजूद रही।