Maharajganj News : पुरंदरपुर में शारदीय नवरात्र : रामलीला और रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न
04-Oct-2025
Total Views |
इबरार पठान
महराजगंज। जनपद के पुरंदरपुर ग्राम में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण के पुरंदरपुर बाजार में गुरुवार को ऐतिहासिक रामलीला विजय दशमी पर्व पर विशालकाय रावण दहन का कार्यक्रम सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ।
दुर्गा मंदिर समिति के नेतृत्व में रावण का विशालकाय पुतला बना हुआ था, जो आज सत्य पर विजय की जीत पर रावण का पुतला दहन किया गया। दशहरे के मेले में उमड़ा जन सैलाब एकता और भाईचारे के साथ शांति व्यवस्था के साथ मनाया गया। दशहरे का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने बताया कि कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जो रावण के पुतला के दहन के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में दुर्गा मंदिर समिति और सभी ग्रामवासी ने मिलकर सहयोग किया। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य नागेश्वर गुप्ता, गौतम शाह, राजा शर्मा, शिवकुमार शाह, प्रमोद गुप्ता ग्राम प्रधान नुरुलहुदा अंसारी रामसेवक जायसवाल जिला पंचायत सद्दाम नेता रजनीश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।