Maharajganj News : नेपाल में भारी बारिश का अलर्ट, नदियों के बढ़ते जलस्तर से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    05-Oct-2025
Total Views |

सोनौली। नेपाल में हो रही भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार को वर्षा में और वृद्धि होने और नदियों में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। इसके चलते भूस्खलन और जलप्लावन का खतरा बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखकर आम जनता सहित सभी को सोमवार तक हाई अलर्ट किया गया है।

नेपाली जल विज्ञान एवं मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली जलवाष्पयुक्त हवा का प्रभाव मधेश, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों के पूर्वी भागों तक फैल गया है। हालांकि यह पूर्व की ओर बढ़ने की प्रक्रिया में है।

इसलिए, इसका प्रभाव पश्चिमी नेपाल की तुलना में पूर्वी नेपाल में अधिक दिखाई देगा। वर्तमान स्थिति में, पूर्वी राप्ती, नारायणी, बागमती, कमला नदियों और कोशी के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना है। अभी तक इन नदियों में जलस्तर ने खतरे के निशान को पार नहीं किया है। बताया गया है कि शनिवार के बाद कमला, बागमती और नारायणी नदियों तथा इनकी सहायक नदियों में जलस्तर खतरे के निशान पार करने की संभावना है।