Maharajganj News : सिंदुरिया में दुकान पर हमला, लव मैरिज के विरोध में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    05-Oct-2025
Total Views |

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अरनहवा, टोला झंझनपुर निवासी दीपू चौरसिया ने दुकान में घुसकर मारने पीटने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, दीपू ने बताया कि उसकी शादी लव मैरिज हुई है। इसी को लेकर उसके ही गांव के रामसमुझ, अर्जुन, शिव सहानी और शर्मा सहानी परेशान करते थे। इसका जब विरोध किया तो बीते 13 सितंबर को विवाद हो गया।

मगर कुछ लोगों के समझाने पर हम दोनों पक्ष मान गए। फिर इसी बात को लेकर बीते दो अक्तूबर को चारों लोगों उसकी दुकान में घुसकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।