Maharajganj News : करवाचौथ की तैयारी में जुटी महिलाएं, थ्रीडी मेहंदी और थीम डिज़ाइन की बढ़ी मांग

    06-Oct-2025
Total Views |

महराजगंज। नवरात्र की समाप्ति के बाद अब आधी आबादी करवा चौथ की तैयारी में जुट गई है। करवा चौथ को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से महिलाओं में इस त्योहार का खास क्रेज है। त्योहार के नजदीक आने के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ों की दुकान, ज्वेलरी इत्यादि के साथ पार्लर पर सजने, संवरने व मेंहदी लगवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।

मुख्यालय पर पार्लर संचालन करने वाली हिना खान के मुताबिक इस बार थ्रीडी मेंहदी की डिमांड अधिक हो रही है। थीम आधारित व ब्राइडल मेंहदी की डिमांड महिलाएं कर रही हैं। करवा चौथ व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। त्योहार इस सप्ताह शुक्रवार को मनाया जाएगा।

त्योहार की तैयारियों को लेकर बाजार खरीदारों की भीड़ हो रही है। हिना ने बताया कि मेंहदी लगाने के लिए खास तौर से गोरखपुर से ट्रेंड महिलाओं को बुलाया गया है। इस बार थ्रीडी मेंहदी की डिमांड अधिक है। नवविवाहित महिलाएं त्योहार की थीम वाली डिजाइन की मांग कर रही हैं।

लौंग, पत्ती, घंटी की आकृति पसंद आ रही। मेहंदी लगाने का रेट डिजाइन पर निर्भर है। यह 200 रुपये से 2,000 रुपये तक है। सिंपल मेहंदी का सेट 400 रुपये, दोनों हाथ व कोहनी तक 1,100 रुपये में किया जा रहा है। त्योहार थीम की डिजाइन 1500 रुपये और ब्राइडल मेहंदी लगवाने के लिए 2,000 रुपये तक का भुगतान करना पड़ रहा है।