Maharajganj News : विकास की आड़ में खेल ! फ़र्ज़ी भुगतान का राज़ खुला, सचिव पर कार्रवाई की तैयारी

    11-Nov-2025
Total Views |

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कपरौली में विकास कार्यों के नाम पर रकम भुगतान करने में धांधली का मामला सामने आया है। सचिव की यह करतूत शिकायत पत्र के आधार पर जांच के बाद खुली है।

मामले में सहायक खंड विकास अधिकारी ने संबंधित सचिव को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन नोटिस के 15 दिन बाद भी सचिव की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में एडीओ पंचायत ने सख्ती बरतते हुए सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है।


सहायक विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि टीकर निवासी घनश्याम दुबे ने गांव कपरौली में विकास कार्य के नाम पर फर्जी तरीके से भुगतान करने के मामले में ऑनलाइन शिकायत की थी।

जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद अलहाक की ओर से 11,506 रुपये का भुगतान मेसर्स राजीव इंटर प्राइजेज को किया गया है जबकि बाउचर में मेसर्स मनोकामना इंटर प्राइजेज अपलोड किया गया है।

इस पर ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद अलहाक को 25 अक्तूबर को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया था लेकिन सचिव की ओर से कोई से अभी तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।