Maharajganj News : मुंबई में हुई थी किडनैप, कोल्हुई के मोगलहा में मिली, केस दर्ज
13-Nov-2025
Total Views |
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा से महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई से अपहृत किशोरी को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मोगलहा का युवक मुंबई में रोजी रोटी के सिलसिले में गया था। इसी दौरान एक किशोरी को अपने झांसे में लेकर फरार हो गया था।
करीब एक सप्ताह पूर्व युवक किशोरी को लेकर अपने घर चला आया। मामले में किशोरी के घर वालों ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। महाराष्ट्र पुलिस कोल्हुई पुलिस की मदद से आरोपित युवक के घर पहुंच गयी। किशोरी तो घर में मिल गयी, लेकिन युवक घर पर मौजूद नहीं था।
किशोरी को बरामद कर पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई चली गयी। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस किशोरी को बरामद कर अपने साथ लेकर वापस चली गयी है।