Maharajganj News : खेतों में जलाई पराली, 100 लोगों को जारी हुआ नोटिस और इतने लाख का जुर्माना

    17-Nov-2025
Total Views |

महराजगंज। जनपद में पराली जलाने की घटनाओं ने प्रशासन को सख्त कर दिया है। इसके संदर्भ में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधानों की जवाबदेही तय की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 100 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।


75 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 355000 रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया है, जबकि 03 कंबाइन मशीनें सीज की गई हैं। जिला पंचायतरा

ज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने जिन गांवों में पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं, उनको नोटिस जारी की जा रही है। 17 नवंबर 2025 को समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन होगा, जिसमें किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।