Maharajganj News : ख़त्म हुई फरारी : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने यहाँ से दबोचा

    20-Nov-2025
Total Views |

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। ठूठीबारी थानाक्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी व्यक्ति पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।


महिला की शिकायत पर सिंदुरिया पुलिस दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को दिन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भगवापुर जाने वाले मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी सोनू कन्नौजिया निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।