कोल्हुई। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सोमवार सुबह पिकअप से कुचलकर मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, लौकही थाना कोल्हुई निवासिनी सुनीता नामक छात्रा उस समय दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जब वह सोमवार को साइकिल से बहदुरी बाजार ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। मामले में मृतका के पिता विनोद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।