UP Politics : प्रदेश अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में बीजेपी नेता, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
15-Dec-2025
Total Views |
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंप दी है। दायित्व मिलने के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताते हुए उनके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया।
अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश में जनकल्याण और विकास के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन को और मजबूत करना, विकास की रफ्तार को तेज करना और जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उनके इस बयान को आने वाले राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से महत्वपूर्ण मन जा रहा है।