Bharti Singh Second Baby : दूसरी बार माँ बनी भारती सिंह ! बेबी का जेंडर जानकार हैरान फैंस
19-Dec-2025
Total Views |
Bharti Singh Second Baby : ये साल बस खत्म होने को ही है और सितारों ने क्रिसमस और नए साल की तैयारी शुरू कर दी है, इसी बीच टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के घर पर खुशियों ने दस्तक दे दी है। खबर आ रही है कि भारती सिंह दोबारा मां बन गई हैं। कुछ समय पहले ही भारती सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
ये खबर सामने आते ही फैंस ने भारती सिंह को दोबारा मां बनने की बधाई देनी शुरू कर दी है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये खबर सामने आने के बाद भारती सिंह के फैंस काफी परेशान हो गए थे।
दावा किया जा रहा था कि प्रेग्नेंसी में भारती सिंह की तबियत थोड़ी नासाज हो गई थी। अब भारती सिंह ने फैंस को एक शानदार खबर सुनाई है।
बता दें भारती सिंह हमेशा से एक बेटी को जन्म देना चाहती थीं। पहले तो भारती सिंह को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं चला। जब उनको अपनी प्रेग्नेंसी की भनक लगी वैसे ही वो बेटी की दुआ करने लगी थीं।
कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भी भारती सिंह का ये सपना पूरा नहीं हो पाया है। इस बार गोले को बहन की जगह भाई से ही काम चलाना पड़ेगा।