Maharajganj News : दमकी गांव के पास मौत का ट्रैप ! भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में समाई
03-Dec-2025
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने मंगलवार को सवारियों से भरी एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बस सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़ भाग गया।
जानकारी के मुताबिक, एक रोडवेज बस निचलौल की ओर से 15 सवारियों को लेकर महराजगंज डिपो के लिए जा रही थी। अभी रोडवेज बस निचलौल शहर से करीब दो किलोमीटर आगे दमकी गांव के सामने पहुंची थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
दुर्घटना में बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायल मामूली चोट लगने के कारण निजी क्लीनिक में इलाज कराकर घर लौट गए। गनीमत रहा कि बस पानी से भरे गड्ढे में नहीं पलटी। हादसे के बाद बस सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने खिड़की के रास्ते उन्हें बाहर निकाला।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। बस को गड्ढे से बाहर निकलवा दिया गया है।