Maharajganj News : सर्दी में इस देसी सुपरफूड की बढ़ी मांग! सफेद 50 तो लाल 60 रुपये किलो बिक रही ये चीज़
09-Dec-2025
Total Views |
महराजगंज। ठंड शुरू होते ही पोषण व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद की बिक्री तेज हुई है। शकरकंद अब सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों तक ही नहीं बल्कि स्वाद व गुणों के कारण शहरी क्षेत्रों में भी अपनी धाक मजबूत कर रहा है। जिला मुख्यालय पर इन दिनों प्रतिदिन डेढ़ से 2 क्विंटल बिक्री हो रही है। सफेद शकरकंद 50 और लाल 60 रुपये किलो की दर के बिक रहा है।
शकरकंद कारोबारी अनिल व विजय ने बताया कि जनपद के किसान नकदी फसल के रूप में शकरकंद की खेती से जुड़े हैं। शकरकंद की बाहर से खरीद नहीं करनी पड़ती। शकरकंद को ग्रामीण मीठा आलू भी कहते हैं। यह सिर्फ दो माह का कारोबार है।
दिसम्बर से जनवरी तक शकरकंद की बिक्री सर्वाधिक होती है। जनपद के लोग इसे भूनकर खाना अधिक पसंद करते हैं। मौजूदा समय में इसकी बिक्री दो क्विंटल के लगभग हो रही है यह धीरे-धीरे बढ़ कर चार से पांच क्विंटल तक पहुंचता है। सफेद शकरकंद हल्का मीठा व लाल अधिक मीठा होता है। पसंद के अनुसार शहरी लोग भी इसे खरीद रहे हैं।