अवैध धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी सुग्रीव गिरफ्तार

    20-Mar-2025
Total Views |

महराजगंज। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले मुख्य आरोपी सुग्रीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कई दिनों से फरार था।

जानकारी के मुताबिक, सुग्रीव पिछले 20 वर्षों से भोले-भाले लोगों को बहलाने और आर्थिक प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने में लगा था। बीते रविवार को हिंदू संगठनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुग्रीव पर पहले भी एक मामला दर्ज है और वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से धर्म परिवर्तन करवाता था। रविवार की कार्रवाई में पुलिस को सभा स्थल से संदिग्ध धार्मिक पुस्तकें भी मिलीं।

विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।