Maharajganj News : भारत-नेपाल बॉर्डर पर आवाजाही शुरू, लुम्बिनी और जनकपुर तक पहुँचने लगे भारतीय पर्यटक
14-Sep-2025
Total Views |
सोनौली। शनिवार से भारत नेपाल बॉर्डर पर आवाजाही फिर शुरू हो गयी है। भारतीय पर्यटक नेपाल की यात्रा पर जाने लगे। हालांकि भारतीय पर्यटकों की बसों या कार को नहीं जाने दिया जा रहा है। शनिवार को गुजरात से आया 60 लोगों का एक दल लुंबिनी निकला।
वहीं स्वामी नारायण दो संत मुक्तिनाथ निकलें। कुछ पर्यटक बुटवल और पालपा नेपाल, जनकपुर के लिए निकलें हंै, लेकिन पोखरा और काठमांडों अभी भी पर्यटक नहीं जा रहे हैं। बेलहिया इंस्पेक्टर मुकेश न्योपाने ने कहा की लुंबिनी बुटवल, भैरहवा तक पर्यटक जा रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर भारतीय पर्यटकों को सावधानी रखनी होगी। कुछ दिन बाद हालात ठीक होंगे।
नेपाल में जेन जी आंदोलन के दौरान हिंसा थमने के बाद छठवें दिन शनिवार को भारत नेपाल बार्डर ठूठीबारी भारत नेपाल मुख्य प्रवेश द्वार के रास्ते आवागमन शुरु हो गया है।