Maharajganj News : महराजगंज में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ
19-Sep-2025
Total Views |
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा जिला अस्पताल परिसर में आगामी अक्टूबर तक चलने वाली चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया।
मंत्री ने पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिपं अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित तमाम लोगों ने प्रधानमंत्री पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। केन्द्रीय मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि हम सब को इस चित्र प्रदर्शनी से सीख लेनी चाहिए कि एक गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति देश के उच्च पद पर किस तरह आसीन हुआ।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एक गरीब परिवार से होते हुए भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत इस महान उपलब्धि को प्राप्त किया। इस चित्र प्रदर्शनी में उनके जीवन वृतांत से लेकर उपलब्धि तक को पिरोया गया है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनको भी दिखाया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं और पिछले 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर, युवा, महिला, कृषि, अवसंरचना सहित विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका महराजगंज आलोक कुमार, डॉ. एबी त्रिपाठी, भाजपा के महिला प्रकोष्ठ की वंदना तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।