Maharajganj News : मिसाल : मिट्टी से बनाई महिलाओं ने अपनी किस्मत, फरेंदा में माँ वैष्णो समूह बना मिसाल

    22-Sep-2025
Total Views |

महराजगंज। फरेंदा ब्लॉक की बड़हरा देवी चरण की रिंकी ने माटी के सहारे तरक्की की राह खोज निकाली है। आज वह इसी माटी के सहारे सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने साथ 11 अन्य महिला सदस्यों की किस्मत संवार रही हैं। पांच वर्ष पहले मां वैष्णो के नाम से आजीविका समूह के जरिए उन्होंने मिट्टी से कुल्हड़ बनाने का काम शुरू किया।

मांग बढ़ी तो निर्माण का पारंपरिक तरीका बदलकर मशीन के जरिए निर्माण शुरू कर मांग पूरी कर रही हैं। शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अपनी उपयोगिता सिद्ध कर रहा।

जिले के बड़हरा देवीचरण में एक ऐसा ही समूह मां वैष्णो नाम से संचालित है। इससे जुड़ी महिलाओं को एक समय लगा था कि उनकी सोच धरातल पर नहीं उतर सकेगी लेकिन संघर्ष के बलबूते समूह की अध्यक्ष ही नहीं बल्कि समूह की प्रत्येक सदस्य बेहतर कमाई कर रही।