GST Reduction : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया V -Mart का दौरा, बोले GST सुधारों का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को

    27-Sep-2025
Total Views |

GST Reduction : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नगर स्थित वी-मार्ट बाजार का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद कर जीएसटी सुधारों के लाभ बताए। मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर गुलाब भेंट किया और केंद्र सरकार की ओर से सुधारों को ऐतिहासिक करार दिया।

केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” व “गरीब हित में मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए।

पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधार के क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े और साहसिक कदम उठाए हैं। जीएसटी दरों में कमी का सीधा फायदा गरीब, किसान, मध्यमवर्गीय और आम उपभोक्ताओं को मिला है। जीएसटी सुधार केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ घटा है।