Maharajganj News : पोखरे में डूबने से चार वर्षीय मासूम प्रिंस की मौत, परिवार में कोहराम
28-Sep-2025
Total Views |
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी में शनिवार की शाम चार वर्षीय बालक प्रिंस की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब मासूम प्रिंस गांव के निकट स्थित पोखरे के पास खेल रहा था।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रिंस खेलते-खेलते पोखरे के किनारे पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया।
आसपास मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को पोखरे से बाहर निकाला। उस समय बालक की हालत गंभीर थी। ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव के लोगों ने प्रिस घर से बाहर निकला तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। वह खेलते हुए घर के करीब पोखरे के पास चला गया। वह अचानक फिसल कर पोखरे में चला गया। उसे पोखरे से निकालने में देर हो गई। मासूम के पिता सूर्यलाल का रो रो कर बुरा हाल है।
आस पास के लोग उनका ढांढस बंधा रहे थे। सीएचसी लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने में परिजनों से देरी हो गई, जिसके कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, प्रिंस के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।