Maharajganj News : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी पर 4.70 लाख हड़पने का आरोप, केस दर्ज
28-Sep-2025
Total Views |
शिकारपुर। थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा निवासी मंद्रेश निषाद ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पोकलेन खरीदने अपने खाते में चार लाख 70 हजार रुपये जमा किया। तहरीर के मुताबिक, मंद्रेश निषाद को एक वर्ष पूर्व पोकलेन खरीदना था।
पोकलैन को फाइनेंस के लिए बीते वर्ष अगस्त में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी कुशीनगर जनपद पटहेरवा थाना के गागलवा फटनपट्टी निवासी राजकपूर उपाध्याय ने मुलाकात की। रकम मिलने कुछ ही दिन बाद वह अपने एक सहकर्मी के साथ घर आकर फाइनेंस के लिए सर्वे किया।
इसके बाद बातचीत के आधार पर रकम ऑनलाइन पेमेंट किया। तय धनराशि जमा करने के बाद पोकलेन के बारे में जानकारी मांगी। धीरे-धीरे जब एक वर्ष बीत गया और पोकलेन नहीं मिला तब मुझे पता चला की धोखा हुआ है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी राजकपूर उपाध्याय पर केस दर्ज किया गया है।