Dhurandhar 2 Update : ‘धुरंधर 2’ से जुड़ी बड़ी अपडेट: अक्षय खन्ना का रोल नहीं होगा बड़ा, सिर्फ फ्लैशबैक में आएंगे नजर

    16-Jan-2026
Total Views |

Dhurandhar 2 Update :
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 5 दिसंबर को थिएटर में दस्तक दी थी। नया साल बीत गया। अब जनवरी भी खत्म होने को है फिर भी रणवीर सिंह की ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में अब लोगों ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट का इंतजार करना शुरू कर दिया है।

मेकर्स भी ये बात जानते हैं कि अगर जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर बवाल कट जाएगा। यही वजह है जो इस समय आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर 2' पर काम कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फिल्म 'धुरंधर 2' के फैंस को सदमा लग जाएगा।

खबर की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना का रोल नहीं बढ़ाया गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना के सीन्स हिट होने के बाद भी मेकर्स ने कहानी में कोई बदलाव नहीं किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना के कुछ फ्लैशबैक सीन्स ही होने वाले हैं।


'धुरंधर 2' के फैंस को लगने वाला है सदमा
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' के हिट होने के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट की जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करने में जुटे हुए थे। ऐसे में अक्षय खन्ना के किरदार के साथ कोई छेड़खानी नहीं की गई है। कहना गलत नहीं होगा कि फ्लैशबैक में ही सही लेकिन फिल्म 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं।

इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि आदित्य धर इस समय फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर को तैयार करने में लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो फरवरी के खत्म होते होते फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। 19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज किया जाना है। यही वजह है जो आदित्य धर इस समय तेजी से काम कर रहे हैं।

'धुरंधर 2' में रहमान डकैत का इंतजार कर रहे हैं फैंस
इस खबर ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के फैंस का दिन ही बना दिया है। कुछ समय पहले ही दावा किया गया था कि फिल्म 'धुरंधर 2' में अक्षय खन्ना का पत्ता साफ कर दिया गया है। ये खबर सामने आते ही फैंस को सदमा लग गया। हालांकि फैंस ये बात नहीं समझ रहे हैं कि जो किरदार मर चुका है उसको कहानी में जिंदा कैसे किया जा सकता है।