अगर Maharajganj News : अचानक छा जाए अंधेरा… तो क्या तैयार है प्रशासन? जिले में ब्लैकआउट मॉक-ड्रिल से परखी गई आपात तैयारियां
22-Jan-2026
Total Views |
महराजगंज। बुधवार को किसी भी बड़ी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में नागरिक सुरक्षा ब्लैकआउट डे मॉक-ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक-ड्रिल का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने किया।
इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता व नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का वास्तविक परिस्थितियों में मूल्यांकन करना रहा।
मॉक-ड्रिल का आयोजन नागरिक सुरक्षा विभाग, महाराजगंज के समन्वय से किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, विद्युत निगम, पुलिस विभाग, आपदा मित्र स्वयंसेवक एवं अन्य संबंधित इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सभी विभागों ने निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अभ्यास में भाग लेकर यह संदेश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह तैयार है।