Maharajganj News : फर्जी पुलिस बनकर वसूली का खेल! केस में फंसाने की धमकी देकर ऐसे ऐंठे पैसे, अब पहुंचा जेल में

    22-Jan-2026
Total Views |

परतावल। खुद को पुलिस बताकर फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दू पिपरा निवासी राजकुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार ने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बुधिरामपुर निवासी समीउल्लाह व हनीफ से खुद को थाने का स्टाफ बताते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बदले उसने समीउल्लाह से 2500 रुपये और हनीफ से 500 रुपये वसूल लिए।


क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर श्यामदेउरवा पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार को आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।