Maharajganj News : आज महराजगंज में 10 मिनट का ब्लैक आउट मॉकड्रिल, शाम 6 बजे से रहेंगी सभी लाइटें बंद

    23-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। हवाई हमले के समय ब्लैक आउट के जरिये नागरिकों व इमारतों की सुरक्षा की कवायद के तहत आज शाम छह बजे से 06:10 तक ब्लैक आउट की मॉकड्रिल का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि युद्ध की स्थिति में सुरक्षा के लिए ब्लैक आउट एक कारगर उपाय है।

लेकिन इसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। इसी के मद्देनजर आज शाम छह बजे पुलिस लाइन व मुख्यालय के आसपास क्षेत्र में दस मिनट का माकड्रिल सिविल डिफेंस की मदद से किया जाएगा। इस अवधि में सभी नागरिक एक साथ अपने घरों की लाइट आफ रखेंगे और खुले में भी माचिस, टार्च या कोई भी रोशनी नहीं जलाएंगे।


ब्लैक आउट की परिस्थितियों में रोशनी न होने से हवाई हमले अपने लक्ष्य से भटकते हैं और सुरक्षा का दायरा बढ़ता है। इसकी जानकारी सभी को हो सके इसलिए इस ब्लैक आउट को सभी नागरिक असली ब्लैक आउट की तरह ही पूरे 10 मिनट तक हर स्थान की रोशनी को बंद रखेंगे।

उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट का सायरन भी पुलिस लाइन से विस्तारित किया जाएगा और समाप्त होने पर भी सायरन सूचित करेगा।