Maharajganj News : NH पर हुई थी टक्कर उसके बाद बरसे लाठी डंडे ! ज्वेलरी व्यापारी पर भीड़ का हमला

    23-Jan-2026
Total Views |

कोल्हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम एक मामूली वाहन टक्कर ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रुदलापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन से टक्कर लगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।

कोल्हुई कस्बा निवासी शिवनाथ वर्मा रोज की तरह अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर मोहनापुर चौराहे से घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही रुदलापुर चौराहे पर एफसीआई गोदाम के सामने पहुंचे कि ऑटो से उनके बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहन पलट गए।


हादसे के बाद ऑटो चालक और उसके गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर शिवनाथ वर्मा पर हमला कर दिया। वे लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में शिवनाथ के भाई विशाल भी घायल हुए। जब शिवनाथ के अन्य भाई मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को उठाया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। एसआई राजीव सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर करवाई की जाएगी।