Maharajganj News : विष्णु भगवान मंदिर में हुआ तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ, दूर-दूर से उमड़ी भीड़

    24-Jan-2026
Total Views |

भिटौली। पनियरा विकास खंड के महदेइयां स्थित विष्णु भगवान मंदिर में वसंत पंचमी के दिन पूजन-अर्चन के साथ मेले का शुभारंभ हो गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लोग भी इस मंदिर में मत्था टेकने के लिए आते हैं और मेले का आनन्द भी उठाते हैं।

मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन विष्णु भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना से सभी मनोकामना पूरी होती है। इस मौके पर तीन दिन तक मेले का भी आयोजन किया जाता है। मेले में झूला, सर्कस व मिठाई की दुकानें लगाई गईं हैं। मेला देखने लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

किंवदंतियों के अनुसार महदेइया में पोखरे की खुदाई के दौरान विष्णु भगवान की एक मूर्ति मिली थी जिसे मंदिर बनवाकर स्वर्गीय शिवजपत सिंह ने स्थापित कराया। उनके पौत्र शरद कुमार सिंह ने जीर्णोद्धार कराया और मंदिर बनवाया। महदेइया मेले के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि मेले में शनिवार को यानी आज कुश्ती का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र सहित अन्य जिलों के पहलवान जोर आजमाइश करेंगे।