Maharajganj News : गणतंत्र दिवस से पहले सीमा पर है हाई अलर्ट ! डॉग स्क्वाड के साथ बॉर्डर पर सघन तलाशी
24-Jan-2026
Total Views |
सोनौली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जनपद के भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। कोतवाली क्षेत्र के नेपाल सीमा खनुआ गांव के पास पगडंडी सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के वाहनों की सघन जांच की।
खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 के पास एसएसबी बीओपी खनुआ के जवानों के साथ संयुक्त गश्त की जा रही है।
साथ ही दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले लोगों के दो पहिया वाहन और सामान की सघन चेकिंग डाग स्क्वाड के साथ की गई। इस दौरान लोगों के कागजात जैसे आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, नेपाली नागरिकता, वोटर आईडी आदि भी चेक किए गए।
इस दौरान अविनाश यादव, अमरेश राय, अनूप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्ग सहित सीमावर्ती क्षेत्र के पगडंडियों पर सोनौली पुलिस ने एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त किया।