Maharajganj News : गोरखनाथ कांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में, फरेंदा में होटल–स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी
28-Jan-2026
Total Views |
फरेंदा। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दरिंदगी के बाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम के साथ सीओ बसंत सिंह ने फरेंदा क्षेत्र के होटल व स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान स्पा सेंटरों पर काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली गई।
सीओ बसंत सिंह ने बताया कि कस्बे के होटल व स्पा सेंटर की जांच कर कर्मचारियों व युवतियों के बारे में जानकारी भी ली गई। स्पा सेंटर में काम करने वाले लोगों से पहचान पत्र मांगा गया तो कुछ लोग अपना पहचान पत्र नहीं दिखा पाए। एसडीएम ने शीघ्र पहचान पत्र दिखाने की बात कही और सभी कर्मचारियों को आईडी प्रूफ प्रस्तुत करने का निर्देश दिए।
उन्होंने जब तक कर्मचारी अपना पहचान पत्र नहीं दिखाते है तब तक स्पा बंद रखने की चेतावनी दी। सीओ ने बताया कि होटलों की जांच लगातार की जा रही है। होटलों पर बिना आईडी के कर्मचारी और नाबालिगों को न रखने की चेतावनी भी दी गई है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि मिली तो कार्रवाई की जाएगी।