Maharajganj News : बच्चों के बीच चला ‘सड़क सुरक्षा का टेस्ट’! 29 स्कूलों में क्विज, 367 छात्रों ने दिखाया दम
28-Jan-2026
Total Views |
महराजगंज। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी तक सभी स्कूलों में परिवहन जागरूकता संबंधित गतिविधि संचालित की जाएगी।
एआरटीओ व परिवहन नोडल के प्रयास से निरंतर जागरूकता संबंधित गतिविधि प्रभावी रहेगी। मंगलवार को सभी राजकीय स्कूलों में परिवहन विषयक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की गई।
परिवहन प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मंगलवार 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षा परिवहन समिति की तरफ से इस प्रश्नोत्तरी के लिए प्रश्नपत्र तय करते हुए 25 प्रश्नों के लिए 30 मिनट का समय दिया गया। इसमें कुल 367 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को 31 जनवरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।