Maharajganj News : डाकघर खुलने से पहले ही लग रही लम्बी कतारें ! आधार बनवाने को उमड़ी भीड़, घंटों इंतज़ार में लोग
30-Jan-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के प्रधान डाकघर पर नया आधार बनवाने तथा उसमें संशोधन करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात ये हैं कि डाकघर खुलने के पहले ही लोग पहुंच कर लाइन लगा ले रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को नंबर लगाने की सुविधा मुहैया कराई है ताकि लोग अपने नंबर से लाइन लगाकर आसानी से आधार बनवा सकें।
प्रधान डाकघर पर नया आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने वालों में सबसे अधिक संख्या उन लोगों की है जिन्हें अपने बच्चों का एडमिशन स्कूलों में करवाना है। इसके अलावा आधार में त्रुटियों के संशोधन तथा मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है। नंबर लगाने की व्यवस्था के बावजूद आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले लोगाें को कतार में घंटों जूझना पड़ रहा है।
प्रधान डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने आई अंकिता ने बताया कि उन्हें अपनी भांजी का एडमिशन करवाना है। इसके लिए उसका आधार कार्ड बनवाना जरूरी है।