Maharajganj News : दवा कराने जा रहा था युवक, फिर नेपाल बॉर्डर के पास रास्ते में हुई उसके साथ ये वारदात

    30-Jan-2026
Total Views |

निचलौल।
थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से सटे झुलनीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति पर रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। झुलनीपुर निवासी एक व्यक्ति दवा कराने के लिए बीते दिनों घर से निकला था। उसे कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।


अमडा उर्फ झुलनीपुर निवासी रामप्रसाद यादव ने बताया कि वह 27 जनवरी 2026 को दवा कराने के लिए जा रहा था। अभी वह नेपाल बॉर्डर से सटे एसएसबी रोड स्थित एक मुर्गी फार्म के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोग रोक कर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने पंच से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया और जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित के तहरीर पर आरोपी गगन दुबे, मुकेश और नीरज भारती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।