Maharajganj News : मोबाइल पर आए दो मैसेज और खाते से उड़ गए 5 लाख! क्या है मामला

    31-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। साइबर थाने में ठगी की एक बड़ी वारदात सामने आयी है। सिद्धार्थ शंकर शर्मा निवासी श्यामदेउरवा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एसबीआई बैंक खाता से 1 अक्तूबर 2025 को अचानक पांच लाख रुपये की राशि अनधिकृत रूप से कट गई।


सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल नंबर पर दो मैसेज आए थे पहले 4 लाख और फिर 1 लाख रुपये कटने की सूचना। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि कुल 5 लाख रुपये उनके खाते से कट चुके हैं। उन्होंने यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी की आशंका जताई है।

सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।