Maharajganj News : एक बकरी के चक्कर में भड़क उठा विवाद ! मां-बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला

    31-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बचगंगपुर टोला छोटा राजनगर में एक मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। खेत में बकरी चरने के विवाद को लेकर 29 जनवरी को मारपीट हो गई। पीड़िता छाया ने बताया कि रामचेत के खेत में एक बकरी चर रही थी।


रामचेत के परिवार के लोगों ने समझा कि बकरी छाया की है। इसलिए रामचेत के पुत्र घनश्याम और उसकी पत्नी घर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब छाया ने उन्हें रोका तो घनश्याम के पुत्र संदीप, शेखर का पुत्र गोलू सहित अन्य मिलकर उन पर और उनकी दो बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी घनश्याम, घनश्याम की पत्नी, संदीप, गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।