Maharajganj News : प्रदेश भर में 9वीं बार नंबर-1 बनी महराजगंज पुलिस! शिकायत निस्तारण में रचा नया रिकॉर्ड

    09-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज।
राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में जनपद महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया।


उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस ने इस वर्ष 9वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही व तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।