Gorakhpur News : रामगढ़ ताल के नौका विहार में चंद मिनटों में बदल गया सैलानियों का माहौल, वजह थी ये, पढ़िए डिटेल्स

    09-Jan-2026
Total Views |

Gorakhpur News :
शहर के मशहूर पर्यटन स्थल नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय रेस्टोरेंट में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से रेस्टोरेंट को आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।


आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या रसोई में गैस से जुड़ी तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के दौरान नौका विहार क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित रही। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। इस घटना के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सहित नौका विहार परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।