
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में संबंधित विभागों को गंभीरता बरतने और नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह समेत पुलिस विभाग के कर्मचारी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों से संबंधित मामलों पर आवश्यक जानकारी ली और उनके समाधान के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थाना दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्यायों को सुनकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अब संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बाद ही प्राप्त पांचों शिकायतों के निस्तारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।