महराजगंज। सदर ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को नि:शुल्क बीज किट वितरित की गई। कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सदर विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला ने पात्र किसान लाभार्थियों को बीज किट प्रदान की। इस दौरान किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ उठाने और खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया गया।
किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
कार्यकर्म को संबोधित करते हुए सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत से ही देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार का उद्येश्य
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सदर विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला ने कहा कि पहले किसानों को खाद और बीज प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पात्र किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले और उनकी खेती को प्रोत्साहन मिल सके। नि:शुल्क बीज किट वितरण जैसी पहल से किसानों को कृषि कार्य में सहयोग मिलने की उम्मीद है।
बीज कीट वितरण कार्यक्रम के दौरान राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी संजय पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद चौधरी, अभयानंद पटेल और गिरीश पटेल सहित क्षेत्र के किसान एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्म के माध्यम से पात्र किसानों को नि:शुल्क बीज किट उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें खेती-किसानी में सहयोग मिल सके।