कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे वीरेंद्र चौधरी

    10-Oct-2026   
Total Views |

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने के बाद विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर अपने नेता का जोरदार अभिनंदन किया

स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। विधायक वीरेंद्र चौधरी के जनपद आगमन को लेकर पार्टी समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने के बाद वीरेंद्र चौधरी के इस पहले जनपद दौरे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। भव्य स्वागत कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति अपना समर्थन और विश्वास प्रदर्शित किया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।