SIR 2026 के बाद छूटे पात्र मतदाताओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान

    10-Oct-2026   
Total Views |

महाराजगंज। एसआईआर 2026 के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक चर्चा की गई।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने स्तर से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रह जाए।

विशेष अभियान के तहत एसआईआर 2026 के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाने वाले पात्र मतदाता और पहली बार मतदान के योग्य युवा फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।








मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।