सिसवा बाजार/महराजगंज। महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के रुद्रापुर प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्म में छात्र-छात्राओं को विभिन्न अपराधों, साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
महिलाओं और बच्चियों को दी अहम जानकारी
कार्यक्रम में टीम ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, टीम ने बच्चों को जागरूक रहने के लिए और किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी परिजनों एवं संबंधित अधिकारियों को देने तथा जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी, कांस्टेबल विकास कुमार एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका शाह मौजूद रहीं।