कोल्हुई पुलिस का महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा "मिशन शक्ति" जागरूकता अभियान तेज

    12-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। महराजगंज में कोल्हुई पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए मार्च निकला। सम्मान व स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार शाम करीब छह बजे कोल्हुई पुलिस ने मुख्य चौराहे पर पैदल मार्च निकालकर जागरूकता अभियान चलाया।

वहीं, थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पैदल मार्च के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने स्थानीय महिलाओं, बालिकाओं और नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की छेड़छाड़ उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में चुप न रहने के लिए जागरूक किया।

महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी 
मौजूद लोगों को पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग की जानकारी भी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।

साथ ही महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल मुनिता यादव, पिंकी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।