महराजगंज। महराजगंज के सिसवा नगर के दिव्यांग प्रकोष्ठ संयोजक राजन चौधरी ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
पत्र के माध्यम से दिव्यांगजनों का भौतिक सर्वेक्षण कराकर पात्र लोगों को जनसेवा राशन कार्ड, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई। राजन चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें अपने जीवनयापन में होने वाली कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान गोपाल शर्मा, राजू यादव, असलम, अजय यादव, दुर्गा प्रसाद, प्रमोद कुमार सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।